कर्मचारियों की धरना चौथे दिन भी जारी।
प्रशासन की नहीं हुई कोई पहल।
नवीन कुमार वर्मा
समस्तीपुर बिहार।
बता दे कि नारघोघि पंचायत के पंचायत सचिव रामबालक राय को बिते दिनों मारपीट गाली-गलौज सरकारी कागजातों को क्षतिग्रस्त की घटना के विरुद्ध प्रखंड स्तरीय कर्मचारियों का कलम बंद हड़ताल एवं धारणा सरायरंजन प्रखंड के प्रांगण में आज चौथे दिन भी जारी रहा।
जिसमें पुलिस की भूमिका संदेहास्पद बताया धरना को संबोधित करते हुए बिहार राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत ने पुलिस की भूमिका पर गंभीर आपत्ति की।उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी अभियुक्त से मिले हुए हैं तथा उसे गिरफ्तारी से बचाने का कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा दूरभाष पर सारी स्थिति की सूचना अनुमंडल पदाधिकारी को भी दी गई थी और अभियुक्त की गिरफ्तारी कराने एवं कर्मचारियों का आंदोलन समाप्त करने का अनुरोध किया गया था लेकिन उस पर अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई पहल नहीं हो पाया जिससे क्षुब्ध होकर प्रदर्शनकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि स्थानीय पुलिस के नकारात्मक क्रियाकलाप के विरुद्ध 24 फरवरी 2020 को सरायरंजन थाना के घेराव करेगा साथ ही साथ पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन भी करेगा ।

