FEATUREDLatestNewsuttarakhandउधमसिंह नगर

हल्दूचौड़ का रहने वाला दिव्यांग व्यक्ति सरकार व शासन प्रशासन के उदासीन रवैये से परेशान।

रिपोर्टर सचिन गुप्ता लालकुआं

 हल्दूचौड़ का रहने वाला दिव्यांग व्यक्ति सरकार व शासन प्रशासन के उदासीन रवैये से परेशान है। बावजूद इसके लंबी लड़ाई लड़ने के बाद भी सरकार या शासन प्रशासन ने दिव्यांग शंकर कि कोई मदद नहीं की है शंकर की पत्नी भी दिव्यांग है और दोनों जैसे तैसे अपने बच्चों का भरण पोषण करने को मजबूर हैं शंकर ने बताया कि उन्होंने पिछली सरकार से लेकर वर्तमान सरकार में विधायक से लेकर मंत्रियों तक और शासन प्रशासन के अधिकारियों से भी गुहार लगाई कि जो दिव्यांगों के लिए योजनाएं चल रही हैं उसका लाभ उन्हें दिया जाए मगर लंबी भागदौड़ के बाद भी उन्हें रोजगार के नाम पर कुछ भी नहीं मिला है उन्होंने बताया कि वह पहले लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में काम करते थे मगर उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया उसके बाद कई बार विधायकों के चक्कर लगाने के बाद भी कोई सहायता नहीं मिली और ना ही अधिकारियों ने कोई मदद की उन्होंने कहा कि हर कोई उन्हें आश्वासन देता रहा है मगर कोई मदद करने को तैयार नहीं है।

Share This News