फूलदेई पर्व पूरे उत्तराखण्ड मे धूमधाम से मनाया गया।
लेंख:- गोविन्द चावला।
कुमाऊ के पवित्र फूल्यात (फूलदेई) पर्व पूरे उत्तराखण्ड मे धूमधाम से मनाया गया, जो
पूरे एक महीने तक चलेगा। फूल्यात या फूलदेई प्रमुख रूप से राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों
में मनाया जाता है फूलदेई को लेकर बच्चे विशेष तौर पर उत्सुक रहते हैं। विशेषकर लड़कियां प्रतिदिन सूरज निकलने से पहले गांवों के समीप खेतों से ताजे
फूल तोड़ कर लाती हैं और अपने इष्टदेव, मंडाण चौक, घरों की देहरी,चूल्हे तथा परिवार के बुजगों से आशीर्वाद प्राप्त करती है। मान्यता के अनुसार सूरज निकलने के बाद फूलों को नहीं तोड़ा जाता है। पूरे चैत महीने में फूलों से की जाने वाली पूजा बैशाख के आगमन पर बैशाख संक्रांति को बच्चों के ठेस्या पूजन के साथ समाप्त होती है। इस दौरान चैत्र महीने में फूलों से -पूजा करने वाले बच्चों को चावल फल मिठाई व पैसे दिए
जाते है, कन्याओं के फूल पूजने के पीछे बहुत पवित्र भाव छिपा है
क्योंकि कन्याओं को माता दुर्गा का रूप माना जाता है। फूलदेई के पहले दिन चावल के दानों से पूजा होती है और दूसरे दिन पीले फ्योली के फूलों से पूजा की जाती है। इसके बाद विभिन्न प्रकार के ताजे फूलों से पूजा होती है।
फूलदेई, छम्मा देई,
दैंणी द्वार, भर भकार,
य देई में हो, खुशी अपार,
जुतक देला, उतुक पाला,
य देई कैं, बारम्बार नमस्कार।
फूलदेई, छम्मा देई।उत्तराखंड में रहने वालों के लिये यह गीत ही नहीं यादों का पिटारा भी है। फूलदेई के जिस त्यौहार से जिसकी सबकी अपनी कुछ न कुछ यादें जरूर जुडी हैं ।वह त्यौहार इस बार १४ मार्च को मनाया गया। उत्तराखंड की संस्कृति ऐसी है जिसमें बच्चों के विशेष त्यौहार के रूप मे फूलदेई मनाई जाती है चैत महीने की संक्रांति को *फूलदेई* का त्यौहार बड़े हर्सोल्लास से मनाया जाता है। सुबह की पहली किरण के साथ ही बच्चे बुरांश, भिटोर, फ्यूँली, आड़ू, खुमानी के फूल लेकर गांव में घर-घर की देहरी पूजने जाते है।फूलों को थालियों व रिंगाल की छोटी- छोटी टोकरियों में सजाकर बच्चों की टोलियां गांव के हर परिवार के आंगन में जाकर उसके लिये आशीष मांगेंगे और घर की बुजुर्ग महिला बच्चों को आशीष देते हुए चावल, गुड़, रुपए देते है। बच्चों का यह उत्साह देखते ही बनता है। यह परम्परा कुुुमाऊ मे विलुप्त के कगार मे है। सरकार को चाहिये पहाड की इस परम्परा को संरक्षित करने की पहल करे।


