बीएसएनल के ग्राहकों का प्रीपेड नंबर 20 अप्रैल तक चलता रहेगा,
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
दिल्ली । देश में जारी कोरोनावायरस संकट के चलते सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ने ग्राहकों को एक सुविधा मुहैया कराई है। बीएसएनल के ग्राहकों का प्रीपेड नंबर 20 अप्रैल तक चलता रहेगा, चाहे आपकी वैलिडिटी खत्म क्यों न हो गई हो। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत संचार निगम लिमिटेड के प्रीपेड सिम को 20 अप्रैल तक बंद नहीं किये जाएंगे। आउटगोइंग कॉल के लिए सरकार आज आज 10 रुपये का रिचार्ज भी करेगी।

