berinagFEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

चौकोड़ी और पाताल भुवनेश्वर के आवास गृहो को  आइसोलेशन वार्ड बनाया ।

 

बेरीनाग। न्यूज होम लाइव रिर्पोटर राजेन्द्र सिह कठायत।

बेरीनाग। कोरोना वाइरस को लेकर स्थानीय प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है । चौकोड़ी और पाताल भुवनेश्वर के पर्यटक आवास गृहो को आइसोलेशन वार्ड में बदल दिया गया है । प्रशासन ने चौकोड़ी पर्यटक आवास गृह में कोरोना वाइरस और पाताल भुवनेश्वर पर्यटक आवास गृह को आइसोलेशन वार्ड बना दिए हैं । बेरीनाग सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के चिकित्सक डा0 देवेश कुमार ने आवास गृह के स्टाफ को प्रशिक्षण दिया और कोरोना वाइरस के संक्रमण से बचाव के उपाय बताये । इस अवसर पर दीपक पंत , दीपक पपनै , धन सिंह , लाल सिंह , दीवान राम व देवेन्द्र आदि मौजूद थे।

Share This News