Skip to content
न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल
बेरीनाग कोरोना वाइरस के कारण राज्य मे हुए लॉकडाउन से परेशान गरीब मजदूरों के लिए नगर के व्यापार संघ आगे आया है। व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश पन्त ने बताया हमारे नगर में जो भी करीब मजदूर लोग हैं उनको व्यापार मण्डल दिन में लंच पैक बनाकर दिन में 12 बजे से घर घर जाकर बाटेगा ।इस कार्य के लिए गैस प्रबंधन दीपक पंत ने गैस आपूर्ति के लिए तीन गैस सिलेन्डरो की व्यवस्थथा कर दी है।इसके लिए व्यापार संघ बेेरीनाग ने दीपक पन्त का आभारी जताया है। व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजेश पन्त ने कहा इच्छुक व्यक्ति या जन प्रतिनिधि इस नेक कार्य मे अपना सहयोग करना चाहेंगे वह कर सकते हैै। भोजन वितरण का कार्य 15 दिन तक जारी रहेगा । नगर में जो भी भूखा मजदूर हैं भोजन की आवश्यकता है वो व्यापार संघ अध्यक्ष दूरभाष फोन नम्बर में सम्पर्क कर सकता है सम्पर्क नम्बर 7830822243 हैं।