berinagFEATUREDLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग गरीब व जरूरत मंदो के लिए आगे आयी डा0 अम्बेडकर समिति ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क कार्यालय संवाददाता कैलाश चन्याल

बेरीनाग(पिथौरागढ) कोरोना वाइरस के चलते लॉकडाउन से गरीब जरूरतमंद ग्रामीणो को हो रही परेशानी को देखते हुए डॉ0 अम्बेडकर समिति ने गॉव व नगर में उन सभी लोगो को लॉकडाउन से हो रही परेशानी को देखते हुए किसी को कही से कही तक परेशानी ना हो, इस के लिए संगठन ने अपने समाज की सेवा के लिए कदम बढाये है। अभी तक संगठन ने करीब पॉच सौ परिवारो को दैनिक उपयोग की सामाग्री वितरित कर चुके हैं । यह अभियान नगर सहित पूरे विकास खण्ड में चलाया जा रहा हैं । शनिवार  को संगठन के सदस्य  बेरीनाग, भट्टीगॉव, बना, खितौली, तमोली ग्वीर , सहित कई गॉवो मे जा कर लिष्ट तौयार की गयी है,जिसके बाद इनके घरो मे दैनिक उपयोग का सामान दिया जायेगा । इस टीम में अम्बेडकर समिति के महासचिव सुरेश टम्टा, सुरेन्द्र ग्वासीकोटी, कुलदीप टम्टा, नवीन कुमार, भुपाल विश्वकर्मा, कमल कुमार, संजय कुमार सहित सभी अलग अगल टीम में सामिल हैं।

Share This News