अल्मोड़ा जिले में कोरोना का पहला मामला सामने आया।
न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क
अल्मोड़ा जिले में कोरोना का पहला मामला सामने आया है. रानीखेत से चार जमातियों के सैंपल जांच के लिये भेजे गये थे। जिसमें से तीन जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अब चौथे सैंपल की रिपोर्ट पॉजीटिव आने से जिले में हड़कंप हैै। कोरोना पॉजीटिव जिस इलाके में रहता है वह इलाका सील कर दिया गया है।जानकारी के मुताबिक रानीखेत से चार लोग दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज में शामिल होकर रानीखेत लौटे थे। जानकारी के अनुसार यह लोग 16 मार्च को दिल्ली मरकज में शामिल होकर में इस मरकज में शामिल जमातियों के कोरोना पॉजीटिव पाये जाने के बाद से पूरे देश में जमातियों की ढूंढ खोज शुरू की गई है।

