बेरीनाग पुलिस ने 143 पव्वे, 25 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब व 08 बोतल बीयर के साथ 04 अभियुक्त को किया गिरफ्तार:-
न्यूज होम लाइव संवाददाता कैलाश चन्याल
बेरीनाग(पिथौरागढ) लॉकडाउन के दौरान बाजार बंदी का फायदा उठाकर अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वालों पर बेरीनाग पुलिस कडी कार्रवाई कर रही है । इसी क्रम में शनिवार को थाना बेरीनाग क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम ने करीब 4:30 बजे प्रात: गणाई मोटर मोटर मार्ग में चैकिंग के दौरान वाहन ALTO- 800 संख्या- UK05-1042, से 4 लोग सुनील मेहता पुत्र केेेसर सिंह मेहता, जीवन सिंह पुत्र श्री हरक सिंह, शेखर चम्याल पुत्र पूरन सिंह चम्याल, रविन्द्र सिंह चम्याल पुत्र पूरन सिंह चम्याल, निवासी गणांई, सवार थे, वाहन में 143 पव्वे, 25 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब व 08 बोतल बीयर ले जा रहे थे। मौके से चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम, 188 भा0द0वि0, धारा 51(B) आपदा प्रबंधन अधिनियम महामारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है । थाना प्रभारी हेम पंत ने कहा लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जा रही है जो आगे भी जारी रहेगी ।पुलिस टीम में पुलिस उप निरीक्षक विजय नेगी,उ0नि0 सुनील सुतेडी,कानि0 संजय यादव, सुंदर जेठी, कैलाश राम,होम गार्ड जीवन जोशी आदि मौजूद थे।

