FEATUREDLatestNewsदिल्ली

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन।

 

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

 दिल्ली। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का आज सुबह 10:40 पर निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से बीमार  थे। तबीयत खराब होने पर उन्हें 13 मार्च को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें लिवर और किडनी की समस्या थी। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक वह एम्स के एबी 8 वार्ड में भर्ती हैं। गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी। उन्हें वेंटीलेटर पर रख गया था। रविवार को उनका डायलिसिस भी कराया गया पर उनका 89 वर्ष की आयु में निधन हुआ।उनका पार्थिव शरीर को आज उनके पैतृक गांव पंचूर यम्केश्वर लाया जाना है, तथा यहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह उत्तराखंड के गढ़वाल जिले के यमकेश्वर के पंचूर गांव के रहने वाले थे। वे वन विभाग में रेंजर पद से 1991 में सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद से ही वे अपने परिवार के साथ गांव में रहते थे। योगी आदित्यनाथ के बचपन का नाम अजय सिंह बिष्ट है। लेकिन, वे बाल्यकाल में ही अपना परिवार छोड़ दिया था। और गोरक्षनाथ मंदिर के महंत व नाथ संप्रदाय के संत महंत अवेद्यनाथ के पास चले गए थे। बाद में अवेद्यनाथ की जगह योगी आदित्यनाथ ने ली। सीएम योगी आदित्यनाथ को जब पिता के निधन की जानकारी मिली तो वे कोविड- 19 से संबंधित टीम 11 के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान वे कुछ देर के लिए स्तब्ध रह गए। उनकी आंखें नम हो गईं।  इधर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी के पिता के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।

Share This News