जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ,विधायक डीडीहाट विशन सिंह चूफाल एवं अन्य प्रतिनिधियों के साथ कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम से संम्बन्धित बैठक संम्पन्न।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
पिथौरागढ़ । जिला कार्यालय में जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ,विधायक डीडीहाट विशन सिंह चूफाल एवं अन्य प्रतिनिधियों द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु जिले में की गई चिकित्सा ब्यवस्था एवं लॉक डाउन अवधि में खाद्यान्न वितरण ब्यवस्था के संबंध में आवश्यकीय विचार विमर्श कर इस संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया जिले में कोरोना कोविड-19 के मद्देनजर सभी तैयारियां पूर्ण की गई है। इस हेतु आवश्यक चिकित्सा सामग्री की उपलब्धता जिले में वर्तमान में उपलब्ध है,तथा अतिरिक्त चिकित्सा सामग्री व उपकरण को क्रय किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा सभी राशन कार्ड धारकों को 3 मांह का खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है। लॉक डाउन के दौरान जरूरत मंद ब्यक्ति को अन्नपूर्णा के माध्यम से खाद्यान्न पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। बैठक में विधायक डीडीहाट विशन सिंह चूफाल द्वारा जनपद के ऐसे युवक व युवतियों जो प्रदेश के हल्द्वानी एवं देहरादून में अध्ययनरत उन्हें जनपद तक लाने की ब्यवस्था किए जाने का मामला जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया।उक्त सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा कि इस हेतु शासन को पत्राचार किया जाएगा। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरीश जोशी,एवं बसंत जोशी उपस्थित रहे।

