जिला प्रशासन की अन्नपूर्णा योजना के माध्यम से आवश्यक सामग्री भोजन व खाद्य पैकेट उपलब्ध कराये जा रहे है।
एनएचएल नेटवर्क
पिथौरागढ़।कोरोना वायरस कोविड – 19 की रोकथाम एवं बचाव हेतु लॉक डाउन अवधि में जरूरत मंद ब्यक्तियों को जिला प्रशासन की अन्नपूर्णा योजना के माध्यम से आवश्यक सामग्री भोजन व खाद्य पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है। इस कार्य में सिविल सोसाइटी आर्गनाइजेशन (CSO),जिला रेडक्रॉस सोसायटी,स्वयं सेवी संगठनों आदि के द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।जिला स्तर पर इन सिविल सोसाइटी आदि के साथ समन्वय स्थापित कर राहत कार्य सुचारू किए जाने हेतु जिला स्तर पर सहायक परियोजना निदेशक डीआरडीए आशीष पुनेठा को नोडल अधिकारी सी एस ओ बनाया गया है।
जिले में वर्तमात तक सी एस ओ द्वारा किए गए कार्यों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी देते हुए पुनेठा ने अवगत कराया कि जिले में कोरोना को लेकर राहत वितरण हेतु कुल 117 सी एस ओ का चिह्नांकन किया गया,जिसमें 38 स्वयं सहायता समूह भी सामिल है। पुनेठा ने अवगत कराया कि, मदर सीएसओ रेडक्रॉस सोसायटी एवं अन्नपूर्णा डेस्क के माध्यम से सीएसओ द्वारा वर्तमात तक कुल 18 हजार 805 राशन कीटों का वितरण के साथ ही 1 लाख 3 हजार 482 भोजन थाल उपलब्ध कराया गया।इसके अतिरिक्त सी एस ओ द्वारा कोरोना जागरूकता अभियान के अंतर्गत 4900 आरोग्य सेतु एप्प को भी डाउन लोड करवाया गया। साथ ही सी एस ओ के माध्यम से 44424 मास्क, 9889 सेनिटाइजर, 62 ग्लब्ज, 5 जी पी किट, 3 सेनेटाइजर मशीन का निःशुल्क वितरण करते के साथ ही बेस चिकित्सालय हेतु 60 गद्दे, 10 चादरों का भी प्रबंधन सीएसओ द्वारा किया गया।
नोडल सीएसओ पुनेठा ने अवगत कराया कि कोरोना लॉक डाउन के दौरान जनपद एवं विकास खण्ड स्तर पर सहेली हैल्प डैस्क भी बनाया गया है। जिसके माध्यम से लॉक डाउन अवधि में लोगों की मांग के आधार पर भुगतान आधारित वस्तुओं की होम डिलीवरी कराई जा रही है।वर्तमात तक सहेली डेस्क में कुल 160 कॉल्स प्राप्त की गई,जिसमें मुख्यतः खाद्य सामग्री,दवाई,सेनेटाइजर, मास्क निर्माण हेतु कच्चा सामग्री व मास्क की होम डिलीवरी आदि भी कराई गयी है। श्री पुनेठा ने अवगत कराया कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा वर्तमात तक कुल 48822 मास्कों का निर्माण किया गया,जिसमें से 42328 मास्कों का वितरण विभिन्न विभागों, पंचायतों, चिकित्सालयों,मेडिकल सोप आदि को उनकी मांग के अनुरूप दिए गए।

