प्रशासन द्वारा बनाए गए अन्नपूर्णा काउंटर के अंतर्गत विभिन्न संगठनों द्वारा जरूरत मंद ब्यक्तियों को खाद्यान्न व आवश्यकीय सामग्री उपलब्ध कराई।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
पिथौरागढ़। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु भारत सरकार द्वारा जारी लॉक डाउन के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ में प्रशासन द्वारा बनाए गए अन्नपूर्णा काउंटर के अंतर्गत विभिन्न संगठनों द्वारा जरूरत मंद ब्यक्तियों को खाद्यान्न व आवश्यकीय सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।इस कार्य में राजकीय शिक्षक संघ पिथौरागढ़ द्वारा अहम भूमिका निभाई जा रही है। संघ से जुड़े विभिन्न अध्यापकों द्वारा पिथौरागढ़ नगर अंतर्गत सभी वार्डों में जाकर जरूरत मंद ब्यक्तियों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है ।

संघ द्वारा विगत सोमवार से जिला महामंत्री प्रवीण सिंह रावल के नेतृत्व में इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए शिक्षक संघ के सदस्यों के साथ नगर के विभिन्न वार्डों में जाकर जरूरत मंद ब्यक्तियों को खाद्यान्न पैकेट व आवश्यक सामग्री प्रदान की जा रही है।मंगलवार को सिमलगैर वार्ड के 51 परिवार रोडवेज वर्कशॉप के पास 28 परिवार, पियाना सिनेमा, लाइन, जीआईसी आदि स्थानों में 35 परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई गई।
जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे द्वारा स्वयं स्थानीय स्टेडियम, जहां से खाद्य सामग्री की पैकिंग की जा रही है उक्त स्थल पर पंहुच कर राजकीय शिक्षक संगठन द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए कहा कि निकट भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग कर जरूरत मंद ब्यक्तियों की सहायता करें। इस दौरान राजकीय शिक्षक संघ की ओर से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ालू के कला शिक्षक सुनील कुमार द्वारा बनाया गया पोट्रेट जिला अधिकारी को भेंट किया।इस दौरान राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रवीण सिंह रावल, गंगा पंत राकेश पांडे, सुनील कुमार रितेश तिवारी,गिरजा शंकर पंत दिलीप कुमार नीरज जोशी, दिनेश ओझा,संजीव कुमार, जीवन जोशी, मनोज पांडे रघुवर धामी तथा पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति के अध्यक्ष दान सिंह वल्दिया और राजेद्र बल्लभ जोशी उपस्थित रहे।


