FEATUREDGeneralHealthLatestNewsuttarakhandनैनीताल

क्वॉरेंटाइन सेन्टर में 4 साल की बच्ची को सांप के डसने से मौत।

उत्ताराखण्ड

न्यूज होम लाइव डैस्क:-

नैनीताल जिले के बेतालघाट की है, बेतालघाट के तल्ली सेठी गांव में प्राथमिक विद्यालय में आनंद सिंह के परिवार को क्वॉरेंटाइन किया गया है, इनके साथ इनकी 4 साल की बच्ची भी थी। बच्ची को सांप ने डस लिया जिसके बाद बच्ची को 108 की मदद से अस्पताल लाया जा रहा था कि उसने रास्ते में दम तोड़ा दिया।गांव में क्वॉरेंटाइन सेंटर की लचर व्यवस्था को लेकर आक्रोश ज़ाहिर हो रहा है। गांव वालों का कहना है कि खंडहर हो चुके सरकारी विद्यालयों को प्रवासियों को क्वारंटीन के लिए ठहराया जा रहा है, जहां घास-फूस काफी है और जंगली जानवरों का भी डर बना हुआ है। फिलहाल बच्ची की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Share This News