रेत माफिया पर रजगामार पुलिस की कार्यवाही..
न्यूज होम लाइव नेटवर्क छत्तीसगढ
रिर्पोट मुकेश भारती…
जिले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा, अति.पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण, उप पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) श्री रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में रेत, कोल माफियाओं पर लगातार कार्यवाही जारी है इसी क्रम में रजगामार पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि डूमरडीह नाला से ट्रैक्टर में अवैध रूप से रेत का परिवहन रेत माफिया द्वारा किया जा रहा है जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर रेत लोड ट्रैक्टर क्र. CG 12 AX 0470 के चालक मुन्ना राठिया पिता धनउ राम राठिया साकिन डूमरडीह चौकी रजगामार को पकड़कर रेत उत्खनन के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर कोई दस्तावेज नही होना बताया जिससे विधिवत कार्यवाही करते हुए प्रतिवेदन खनिज विभाग को सौपा गया है।
अवैध कार्यो पर रजगामार पुलिस की कार्यवाही भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेगी।

