berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग मेन बाजार मे विद्युत पोल जीर्णशीर्ण स्थिति मे।कभी भी बढी दुर्घटना हो सकती है …

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम…

बेरीनाग नगर के पुराना बाजार मे विजली विभाग के पोल जीर्णशीर्ण हालत मे है । बिजली विभाग के लोगो ने इस विद्युत खम्बे को बदलने की जगह विद्युत विभाग ने जुगाड कर इसमे छोटे छोटे लोहे की पट्टियो के सहारे विद्युत पोल को रोका गया है इस विद्युत पोल पर बिजली के मीटर व लाइने लगी है कभी भी विद्युत पोल धराशायी होकर किसी बडे हादसे को अंजाम दे सकता है। स्थानीय व्यापारी कमल पंत ने बताया कि विद्युत पोल को बदले जाने की माग कई बार विद्युत विभाग से कहा जा चुका है लेकिन विभाग विद्युत पोल मे जुगाड कर चला गया है ,विद्युत पोल जड मे जंग लगने से सड चुका है तथा विद्युत पोल से दुर्घटना की आसंका बनी हुई है इस बारे में विद्युत विभाग के जेई हरीश बोरा से सम्पर्क करने पर उन्होने बताया कि अभी हमारे पास लेबर न होने के कारण विद्युत पोल मे स्पोटिग के लिए अस्थाई तौर पर वल्डिग की जा रही है विद्युत पोल आते ही नया पोल लागा दिया जायेगा।

Share This News