चीन के रक्षा मंत्री ने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात का मांगा समय…
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
भारत-चीन तनाव के बीच चीन के रक्षा मंत्री जरनल वेइ फेंघे ने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने की इच्छा जाहिर की है।रूस की राजधानी मास्को में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक से इतर चीन के रक्षा मंत्री जरनल वेइ फेंघे ने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात की इच्छा जाहिर की है। चीनी पक्ष ने भारतीय मिशन के समक्ष यह इच्छा व्यक्त की। सीमा पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच जारी तनाव के मद्देनजर इस घटनाक्रम को बेहद अहम माना जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मालूम हो कि राजनाथ सिंह और वांग यी दोनों ही शुक्रवार को होने वाली एससीओ बैठक में हिस्सा लेने के लिए मास्को में हैं। हालांकि, भारत के रक्षा मंत्रालय की ओर से चीनी रक्षा मंत्री के राजनाथ सिंह से मुलाकात की इच्छा पर कोई बयान अब तक सामने नहीं आया है। बता दें इससे पहले सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली थी कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अपने चीनी समकक्ष से मुलाकात नहीं करेंगे।

