GeneralHealthLatestNewsuttarakhandअल्मोड़ा

सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की पत्नी नेहा जीना का दिल्ली मे निधन

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

सल्ट विधायक सुरेन्द्र जीना की पत्नी नेहा जीना का निधन

दिल्ली। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की पत्नी का निधन हो गया है। आज शाम दिल्ली में हार्ट अटैक से नेहा जीना का निधन हो गया है। नेहा जीना की मौत से सल्ट क्षेत्र में शोक की लहर है।

विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की धर्मपत्नी नेहा जीना का दिल्ली में आकस्मिक निधन होने की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। भाजपा नेता दिनेश मेहरा ने बताया कि सल्ट विधायक आज क्षेत्र में पहुचने वाले थे रास्ते मे उन्हें फोन के माध्यम से पता चला कि उनकी पत्नी की अचानक तबियत बिगड़ गयी है और उन्हें पिरूमदारा से वापिस दिल्ली होना पड़ा अस्पताल ले जाने पर उनकी पत्नी को डॉ ने मृत घोषित कर दिया श्री मेहरा ने पवित्र आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है एवं इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की

Share This News