बेरीनाग में आतंक का पर्याय बन रहे आदमखोर गुलदार का हुआ खात्मा….
बेरीनाग में आतंक का पर्याय बन रहे गुलदार का हुआ खात्मा
बेरीनाग। गोविन्द चावला….
बेरीनाग भट्टीगाँव क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने आदमखोर गुलदार(तेंदुआ) को बीती देर रात ढेर कर दिया गया है। बेरीनाग के भट्टीगाव मे आदमखोर प्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल की गोली का निशाना बना। बता दें गुलदार ने लंबे समय से क्षेत्र में आतंक मचाया हुआ था। पिछले माह एक 7 वर्षीय बच्ची को अपना निवाला बनाया। गुलदार के मारे जाने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। ये गुलदार जॉय हुकिल का 40 वां शिकार है, जिसे मार गिराने में एक सप्ताह की मेहनत लगी है।
गुलदार के मारे जाने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली ।
बेरीनाग भट्टीगाँव क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने आदमखोर गुलदार(तेंदुआ) को बीती देर रात ढेर कर दिया गया है। बेरीनाग के भट्टीगाव मे आदमखोर प्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल की गोली का निशाना बना। बता दें गुलदार ने लंबे समय से क्षेत्र में आतंक मचाया हुआ था। पिछले माह एक 7 वर्षीय बच्ची को अपना निवाला बनाया। गुलदार के मारे जाने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।
गुलदार को मरा देख छलक उठीं हिमानी के माता-पिता की आंखें
बेरीनाग – नगरपंचायत के भट्टी गाँव मे 7 अक्टूबर 2020 को शाम 6:30 बजे गुलदार ने भगत राम की 7 वर्ष की बच्ची हिमानी को निवाला बना दिया था। भगत राम के चार बच्चे है। यह दूसरे नंबर की है। हिमानी दूध लेने पडौस मे गयी थी। घर के पिछवाडे पहुची थी कि घात लगाया गुलदार उस पर झपट गया और घर से 200 मीटर दूर झाडियो मे ले गया। शोर मचाने पर जब तक ग्रामीण जन वहां पहुचे, तब तक बच्ची मर चुकी थी। तथा तभी से उनका परिवार व ग्रामीण गंलदार को मारे जाने की मांग वन विभाग से करते आ रहे थे आज जैसे ही हिमानी के माता पिता को गुलदार के मरने की खबर लगी तो उन्हेअपने बेटी हिमानी की याद आ गयी और दोनो रोने लगे
—————————————————————
एक माह पूर्व भट्टीगांव निवासी सात साल की बच्ची को बनाया था निवाला देर रात शिकारी जॉय हुकिल की गोली का शिकार हुआ आदमखोर गुलदार

बेरीनाग जहां आतंक के पर्याय बन चुके आदमखोर गुलदार को प्रसिद्ध शिकारी जॉय हूकिल (joy hukil) ने मार गिराया है। आदमखोर के मारे जाने से जहां क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है वहीं गुलदार को खोजने में जुटे वन विभाग की मुश्किलें भी खत्म हो गई है। बेरीनाग के भट्टीगाँव में इस आदमखोर ने बीते 7 अक्टूबर 2020 को भट्टीगाँव मे 7 वर्षीय बच्ची को निवाला बनाया था। क्षेत्र में गुलदार के लगातार आतंक को देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने या फिर मारने की मांग की थी।

जिस पर वन विभाग ने एक सप्ताह पहले प्रसिद्ध शिकारी जॉय हूकिल को क्षेत्र में तैनात किया था और बीते रविवार को रात 9 बजे रात गुलदार उनकी गोली से ढेर हो गया। बेरीनाग रेंज के रेज अधिकारी चंदा मेहरा का कहना है कि मारा गया गुलदार लगभग सात साल का मादा गुलदार है , और बता दें कि इस आदमखोर गुलदार ने बीते 7 अक्टूबर को घर के आगन मे खेल रही एक 7 वर्षीय बच्ची को बेरीनाग के भट्टीगाँव मे अपना निवाला बनाया था। जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी।

ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने न सिर्फ क्षेत्र में तीन पिंजरे लगाए थे बल्कि मशहूर शिकारी जॉय हुकिल की टीम को भी तैनात कर दिया था। जिसके बाद पौडी गढवाल के रहने वाले जॉय हुकिल अपनी टीम के साथ गुलदार की चहलकदमी कर बराबर नजर रखे हुए थे। बीती रविवार की रात को यह आदमखोर जॉय हुकिल को दिखाई दिया, जिस पर जॉय हुकिल ने उस पर निशाना लगाया और गुलदार वहीं ढेर हो गया। बताते चलें कि यह आदमखोर मशहूर शिकारी जॉय हुकिल का 40 वां शिकार बना। जॉय हुकिल इससे पहले आदमखोरों के आतंक से राज्य के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों को मुक्ति दिला चुके हैं। जाँय हुकिल ने बताया कि यह नरभक्षी मादा गुलदार था।

बेरीनाग में नरभक्षी गुलदार के ढेर होने के बाद रेन्जर चन्द्रा महरा भट्टीगाँव गुलदार द्वारा मारी गयी हिमानी के माता पिता से मिली और उन्हे सांत्वना दी और कहा कि गुलदार मारे जाने के बाद भी गाँव मे वन विभाग गस्त जारी रखेगा।और परिवार को हर संभव मदद दी जायेगी।

