FEATUREDGeneralLatestNewsppछत्तीसगढ़

12 – 13 दिसंबर 2020 को देश की नई शिक्षा नीति के संदर्भ में वनांचल एवं आदिवासी क्षेत्र पाली में दो दिवसीय “नेशनल एजुकेशन सेमिनार एवं इनोवेटिव टीचर्स मीट-2020” कार्यक्रम आयोजित ..

12 – 13 दिसंबर 2020 को देश की नई शिक्षा नीति के संदर्भ में वनांचल एवं आदिवासी क्षेत्र पाली में दो दिवसीय “नेशनल एजुकेशन सेमिनार एवं इनोवेटिव टीचर्स मीट-2020” कार्यक्रम आयोजित ..

न्यूज होम लाइव संवाददाता मुकेश भारती...

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (Chhattisgarh Progressive and Innovative Teachers Federation – CGPITF) प्रदेश इकाई के तत्वावधान में कोरबा जिले के वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र पाली विकासखंड मुख्यालय स्थित- मंगल भवन पाली में दिनाँक 12-13 दिसम्बर 2020 को “देश की नई शिक्षा नीति के संदर्भ में तथा विभिन्न शैक्षिक विषयों पर आधारित दो दिवसीय “राष्ट्रीय शैक्षिक सेमिनार एवं इनोवेटिव टीचर्स मीट-2020” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं । “नेशनल एजुकेशन सेमिनार एवं इनोवेटिव टीचर्स मीट- 2020 कार्यक्रम में देश की नई शिक्षा नीति के संदर्भ में तथा विभिन्न शैक्षणिक विषयों – “देश की नई शिक्षा नीति का वर्तमान परिदृश्य में आवश्यकता एवं महत्व” , “शिक्षा में नवाचार एवं वर्तमान शिक्षा प्रणाली के साथ समन्वय” , “21 वीं सदी में शिक्षा की चुनौतियाँ एवं उनका समाधान” , “स्कूल शिक्षा में विद्यार्थियों के लिये परामर्श (काउंसलिंग) का महत्व , औचित्य एवं चुनौतियाँ ” , “स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा में समन्वय , चुनौतियाँ एवं समाधान” , “विद्यार्थियों के भविष्य संवर्धन की राह में उच्च शिक्षा की चुनौतियाँ एवं उनका समाधान” , “सामाजिक समरसता के लिये शिक्षकों की भूमिका एवं महत्व” , “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौर में शिक्षा की स्थिति एवं चुनौतियाँ ” विषय पर तथा नये शैक्षिक नवाचारी आइडियाज़ पर आधारित दो दिवसीय ” राष्ट्रीय शैक्षिक सेमिनार ” एवं नवाचारी शिक्षक सम्मेलन ( इनोवेटिव टीचर्स मीट-2020) के अभिनव कार्यक्रम का आयोजन वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य विकासखंड – पाली , जिला- कोरबा में कोविड-19 से बचाव हेतु सभी सुरक्षा उपायों का समुचित रूप से पालन करते हुए आयोजित किया जा रहा हैं ।*
*छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (CGPITF) के कार्यक्रम आयोजन प्रभारी डॉ. गजेंद्र तिवारी जिला संयोजक कोरबा ने बताया कि प्रदेश में प्रथम बार कोरबा जिले के वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र – पाली विकासखंड मुख्यालय स्थित- मंगल भवन पाली में आयोजित किये जा रहे दो दिवसीय “राष्ट्रीय शैक्षिक सेमिनार एवं नवाचारी शिक्षक सम्मेलन ( इनोवेटिव टीचर्स मीट-2020)” कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिले के शासकीय-अशासकीय स्कूल , कॉलेज , विश्वविद्यालय, शैक्षणिक संस्थानो में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्राचार्य,सहायक प्राध्यापक/प्राध्यापक, शिक्षाविद सम्मिलित होंगे । “नेशनल शैक्षिक सेमिनार तथा इनोवेटिव टीचर्स मीट-2020” कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागी तथा शिक्षाविद विभिन्न शैक्षिक विषयों पर आधारित अपने व्याख्यान , आर्टिकल, रिसर्च पेपर्स तथा नवाचारी शिक्षा संबंधी आइडियाज़ को प्रत्यक्ष तथा वर्चुअल माध्यम से प्रस्तुत करेंगें । राज्य के बाहर के प्रतिभागी तथा शिक्षाविद वर्चुअल माध्यम से सेमिनार में सम्मिलित होंगे तथा कार्यक्रम स्थल में प्रोजेक्टर के माध्यम से स्क्रीन में अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे । स्थानीय प्रतिभागी तथा शिक्षाविद कोविड-19 से बचाव हेतु सभी सुरक्षा उपायों का समुचित रूप से पालन करते हुए कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे ।
“नेशनल एजुकेशन सेमिनार तथा इनोवेटिव टीचर्स मीट – 2020” कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये शासकीय-अशासकीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्राचार्य तथा शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों के सहायक प्राध्यापक/प्राध्यापक/प्राचार्य एवं शिक्षाविद अपना पंजीयन “छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ” (CGPITF) के इस व्हाट्सअप नंबर – 81200-90331 , 91099-24181 पर दिनाँक 10 दिसंबर 2020 तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं । “नेशनल एजुकेशन सेमिनार एवं इनोवेटिव टीचर्स मीट-2020” कार्यक्रम को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ(CGPITF) के प्रदेश इकाई, संभागीय इकाई बिलासपुर तथा जिला इकाइयों के पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के सदस्यगण- डॉ.गजेंद्र तिवारी आयोजन प्रभारी एवं जिला संयोजक कोरबा, दीपक भास्कर प्रदेश सह संयोजक, श्री सत्यनारायण मनहर जिला संयोजक कोरबा,   हेमंत  जिला मीडिया प्रकोष्ठ सह संयोजक तथा प्रशिक्षण शाखा सह संयोजक,डॉ. सुषमा पांडेय जिला संयोजक नवाचारी शैक्षणिक प्रकोष्ठ,  सत्य प्रकाश मिश्रा,  ममता चौहान, श्री दीपक कंवर,  गरिमा मिश्रा, सीमा यादव सह संयोजक मुंगेली , स्मिता सिंह मीडिया प्रकोष्ठ संयोजक,  दीपक प्रकाश संयोजक बस्तर संभाग,कोरबा जिला इकाई के  पंचराम मनहर,  ब्रिजकेश्वर सिंह कंवर, सुश्री आशा सिंह सूर्यवंशी, जनिराम पटेल, नरेन्द्र प्रताप राठौर,  रेशमा मेमन,  रविशंकर सागर, मनराखन सिंह अगरिया,  लक्ष्मी सिंह, मनीषा शुक्ला, राजेश्वरी चंद्रा, डॉ. चंचल कौशिक, सिमरन कौर, श्रीमती विजय लक्ष्मी सोनी, श्रीमती पूर्णिमा भट्टाचार्य,  बीथि सरकार,  भगवती अग्रवाल,  पिंकी कौर,  चंद्रप्रभा शुक्ला, नीता दुआ, रूमा बैरागी,  रूपम शर्मा, पूनम, पिंकी साहू,  लव कुमार सिंह बालोद, रमाकांत साहू धमतरी,  डोमन लाल डहरिया रायपुर,  उमेन्द्र कुमार चन्द्राकर रायपुर, वेलेंटिना मसीह , हेमंत साहू रायपुर, राधा घृतलहरे,श्री आशीष गुप्ता नारायणपुर, श्री आर के कठौते जगदलपुर,  वाडेकर जगदलपुर,  हार्दिक खलखो सरगुजा संभाग,  प्रदीप सेन काँकेर,  नूतन ठाकुर काँकेर,  पवन सेन काँकेर,  रोमन जैन काँकेर, नर्वेन्द सिंह बीजापुर,  गोविंद नायडू कोंडागाँव, पीला दाउ कंवर कोंडागाँव, दीप्ति राठौर जांजगीर चाम्पा, सविता गढ़ेवाल जांजगीर,  लोकेश्वरी कश्यप मुंगेली,  देव प्रसाद पात्रे मुंगेली, सुजीता पाटले मुंगेली,  एच एल गभेल मुंगेली, कोलंबस साहू, सोनल यादव, सुश्री सुरंजना यादव, होरी सिंह कंवर, गौरव शर्मा सहित अन्य सदस्यगण सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं ।

Share This News