चाम्पा महाविद्यालय में हुआ संविधान दिवस का आयोजन
चाम्पा महाविद्यालय में हुआ संविधान दिवस का आयोजन
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
चाँपा – आज देश भर में संविधान दिवस का आयोजन किया गया जिसके तहत शैक्षणिक संस्थाओं सहित सभी विभाग के कर्मचारियों ने संविधान के अनुपालन करने का संकल्प के साथ संविधान के प्रति आस्था जताते हुये इनके प्रति सदैव निष्ठावान रहने की शपथ ली। इसी कड़ी में शासकीय मयूरध्वज महादानी राजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय चाम्पा में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में डा० बी०आर०अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया गया।।कार्यक्रम के प्रारम्भ में राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ मनीष साव ने संवैधानिक विकास पर सविस्तार जानकारी महाविद्यालय के विद्यार्थियों को दी,साथ ही संविधान निर्माण के ऐतिहासिक प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज का दिन बहुत ही हर्ष एवं उल्लास का दिन है। आज के ही दिन संविधान सभा बनकर तैयार हुई थी। इसे तैयार करने में 02 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा था। आज का दिन हम लोग संविधान दिवस के रूप में मनाते हैं।
हम सब मिलकर आज शपथ लेते हैं कि समाज में संविधान के महत्व का प्रसार तथा डॉ० भीमराव अंबेडकर के इस अमूल्य योगदान और उनके विचारों व आदर्शो का स्मरण करें।भारत का संविधान ऐसा महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो देश के हर नागरिक को समान अधिकार देता है। तत्पश्चात रसायन विज्ञान के वरिष्ठ प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष डॉ० बी० डी० दीवान ने संविधान के प्रस्तावना का वाचन कराया। इस दौरान शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने संविधान के मूल्यों को बरकरार रखने की शपथ ली। इसके साथ ही भारत की एकता व अखंडता बनाये रखने सहित कई संकल्प भी लिये। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एच पी खैरवार , प्रो. आर आर साहू, डॉ बी के डहरिया, डा बी आर महिपाल, डा यू एस कुर्रे, डा सुनीता राठौर, डा व्ही एम अग्रवाल, प्रो राजलक्ष्मी सराफ, प्रो गजानंद देवांगन,प्रो सुखदेव धिरहे, डा महेन्द्र साहू, डा क्रांति शुक्ला सहित कार्यालयीन एवं प्रयोगशाला स्टाफ तथा महाविद्यालय के विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। गौरतलब है कि भारतीय संविधान प्रशासनिक प्रावधानों का एक दस्तावेज है, जो सरकार की मूल संरचना को निर्धारित करती है। प्रत्येक सरकार संविधान की सीमाओं में कार्य करती है। संविधान सरकार के प्रमुख अंग विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका है।हम सभी को संविधान की गरिमा बनाये रखना चाहिये। संविधान हमें अपने सीमाओं के साथ-साथ अधिकार व कर्तव्य को बताता है।


