भुवनेश्वर संकुल में तीन दिवसीय सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण शुरू ।
भुवनेश्वर संकुल में तीन दिवसीय सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण शुरू ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क…
बेरीनाग।रा उ मा वि भुवनेश्वर संकुल में आयोजित तीन दिवसीय सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण प्रशिक्षण शुरू हो गया है । कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व प्रधानाचार्य कैलाश पाण्डे द्वारा किया। इस अवसर पर सीआरसी समन्वयक ठाकुर सिंह डसीला द्वारा समग्र शिक्षा, शिक्षा अधिकार अधिनियम, बाल अधिकार व संरक्षण, एसएमसी, नामांकन, मध्याह्न भोजन, बालिका शिक्षा, आपदा प्रबन्धन, समावेशी शिक्षा, बच्चे गुणवत्तायुक्त शिक्षा, बच्चे समुदाय का सहयोग आदि विषयों पर विस्तार से बताया । शिक्षा से संदर्भित उक्त विषयों पर शिक्षकों व अभिभावकों को प्रशिक्षित किया गया। जिसमें ऑन लाइन शिक्षण-प्रशिक्षण में आ रही कठिनाइयों पर भी चर्चा परिचर्चा सहित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। डिजिटल शिक्षण पर भी विशेष ध्यान देने की जानकारी दी। इस मौके पर नोडल अधिकारी भगवान सिंह कन्याल ,सेलीपाक के प्रधान नीमा देवी, चम्पा कोठारी, महेश कुमार, भगवान बोरा,भूपाल सिंह, गिरीश टम्टा, जगत रौतेला आदि मौजूद थे ।

