छग में वर्चुअल मैराथन कल , गृहमंत्री ने की भाग लेने की अपील
छग में वर्चुअल मैराथन कल , गृहमंत्री ने की भाग लेने की अपील

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पहली बार वर्चुअल मैराथन दौड़ का आयोजन कल 13 दिसंबर को किया गया है। इस वर्चुअल मैराथन दौड़ के प्रतिभागी कहीं भी समूह के रूप में एकत्रित नहीं होंगे। प्रतिभागी घर, उद्यान, मैदान, सड़क या अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दौड़ लगायेंगे और दौडते हुये कुछ सेकेण्ड का वीडियो, फोटो आज सुबह 06:00 बजे से पूर्वान्ह 11:00 बजे तक हैशटैग के साथ फेसबुक व ट्वीटर पर अपलोड कर सकेंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेशवासियों से कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुये वर्चुअल मैराथन दौड़ के सफल आयोजन में सहभागी बनने की अपील की गई है। वहीं प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों से इस वर्चुअल मैराथन में सहभागी बनने की अपील करते हुये कहा है कि राज्य सरकार के 17 दिसम्बर को दो वर्ष पूरे हो रहे है। दो वर्ष की उपलब्धियों को बताने रन विथ छत्तीसगढ़ का आयोजन किया गया है। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये आज प्रात: 06:00 बजे से पूर्वान्ह 11:00 बजे तक दौड़ने के लिये प्रदेशवासियों से आग्रह किया है। इसका आयोजन राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया है। इस वर्चुअल मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागी प्रिंटआऊट निकालकर अपने सफेद रंग की टी-शर्ट पर चिपकाकर दौड़ते हुये वीडियो और फोटो लेकर हैशटैग कर सकते हैं। श्रेणियों को किसी भी परिस्थिति में एकत्रित होना या एक साथ दौड़ना पूर्णत: वर्जित है।

