राज्यमंत्री रेखा आर्य सहित पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आईसोलेट।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क..
देहरादून, कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य संक्रमित पाई गई हैं। शनिवार को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य का पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह एसिंप्टमेटिक है और कोई परेशानी नहीं है ।
मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं एसिम्प्टमैटिक हूँ और कोई परेशानी नहीं है । डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आयें हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जाँच करवाएं, डॉक्टरों की निगरानी में उन्होंने खुद को आईसोलेट किया हुआ है । राज्य मंत्री ने कहा कि जो कोई भी पिछले कुछ दिनों में उनके निकट आया हो वह सावधानी बरतें और जांच कराएं। उनके पति गिरधारी लाल साहू और मंत्री के तीन बच्चों की भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा मंत्री के स्टाफ के दो लोगों की जांच भी कोरोना पॉजिटिव आई है |

