पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ओ0आर0 में लंबित विवेचनाओं का समय पर निस्तारण किये जाने के सम्बन्ध में विवेचकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ओ0 आर0 में लंबित विवेचनाओं का समय पर निस्तारण किये जाने के सम्बन्ध में विवेचकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश..
न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता दीपक जोशीः—
बागेश्वर। मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर ने कोतवाली बागेश्वर, थाना बैजनाथ व थाना कपकोट में नियुक्त उपनिरीक्षकों का विवेचनाओं के सम्बन्ध में पुलिस कार्यालय में ओ0आर0 (आदेश कक्ष) लिया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा ओ0आर0 के दौरान लंबित विवेचनाओं के सम्बन्ध में विवेचकों से जानकारी ली गई तथा समस्त विवेचकों को लम्बित विवेचनाओं का समय पर निस्तारण करने, विवेचना में गुणवत्ता लाने के लिए प्लान तैयार कर कार्यवाही करने तथा लंबित अभियोग विशेष रूप से धारा- 420 भा0द0वि0 के मामलों में वर्क आउट कर समय पर निस्तारण किये जाने आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। ओ0आर0 में महेश चंद्र जोशी क्षेत्राधिकारी बागेश्वर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर, थानाध्यक्ष बैजनाथ, चौकी प्रभारी रीमा व अन्य उपनिरीक्षक मौजूद रहे।


