FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsppछत्तीसगढ़

जनसंपर्क विभाग द्वारा स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित

जनसंपर्क विभाग द्वारा स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ शासन के जनसम्पर्क विभाग द्वारा ‘‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘‘ और ‘‘छत्तीसगढ़ी युवा‘‘ विषय पर स्लोगन प्रतियागिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये इच्छुक प्रतिभागी 01 जनवरी से 10 जनवरी 2021 तक जनसम्पर्क विभाग की वेबसाइट http://jansampark.cg.gov.in/, http://dprcg.gov.in में ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं।स्लोगन स्व-लिखित होना चाहिये , नकल या कही और से लिये गये स्लोगन में किसी भी विवाद के मामले में प्रतिभागी जिम्मेदार होंगे। स्लोगन की वर्ण संख्या 250 निर्धारित है। स्लोगन की भाषा छत्तीसगढ़ी, हिन्दी एवं इंग्लिश होगी। इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित स्लोगन का उपयोग प्रचार-प्रसार हेतु किया जा सकेगा। सभी प्रतिभागियों को डिजिटल सर्टिफिकेट एवं 100 सर्वश्रेष्ठ स्लोगन को जनसम्पर्क विभाग द्वारा एक-एक हजार रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा।

Share This News