सुमन अग्रवाल ने महाराजा श्री अग्रसेन चौक” नामकरण निर्णय के लिए ठाणे महानगर पालिका का किया धन्यवाद
महाराजा श्री अग्रसेन चौक” नामकरण निर्णय के लिए ठाणे महानगर पालिका का धन्यवाद —– सुमन अग्रवाल !
—–

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
ठाणे शहर में प्रभाग ४ के हीरानंदानी मेडोज के चौक का नाम “महाराजा अग्रसेन चौक” करने का निर्णय ठाणे म न पा ने किया है। इसलिए ठाणे महानगर पालिका एवं ठाणे महापौर श्री नरेश म्हस्केजी का, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मलेन की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती सुमन अग्रवाल ने तेह दिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है ।
ठाणे शहर मैं लगभग २०००० अग्रवाल समाज के परिवारों का वास्तव्य है.
मारवाड़ी समाज हमेशा सामाजिक कार्यों मैं अग्रसर रहता है। ठाणे शहर मैं महाराजा अग्रसेनजी का उचित स्मारक हो, ऐसी माँग अग्रवाल समाज ने हमेशा की है और ठाणे म न पा ने चौक का नामकरण महाराजा अग्रसेन के नाम करके अग्रवाल समाज की माँग को अंशतः पूरा किया है इसलिए मारवाडिज इन ठाणे की अध्यक्षा व सुप्रसिद्ध समाजसेविका श्रीमती सुमन अग्रवाल ने धन्यवाद व्यक्त किया है.
ठाणे शहर के हित मैं मारवाड़ी समाज का योगदान हमेशा रहा है और आगे भी रहेगा ऐसा श्रीमती सुमन अग्रवाल ने आश्वासन दिया है.

