FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhppउत्तराखंडपिथौरागढ

कोरोना वैक्सीन टीकाकरण को लेकर लागातार तैयारियां की जा रही हैं शासन की गाइड लाइन के अनुसार जिले में 10 सेशन साईट ( टीकाकरण केन्द्र) बनाए गए।

 न्यूज होम लाइव नेटवर्क ः-

पिथौरागढ़ में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण को लेकर लागातार तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं शासन की गाइड लाइन के अनुसार जिले में 10 सेशन साईट ( टीकाकरण केन्द्र) बनाए गए हैं जिला मुख्यालय में जिला चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय को सेशन साईट बनाया गया है। जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा जिला महिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का निरीक्षण कर तैयारियां का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सालय की विभिन्न व्यवस्थाओं आदि के सम्बंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार सम्पूर्ण तैयारियां पूर्ण करते हुए कार्य किए जाय। उन्होंने इस हेतु होने वाले पूर्वाभ्यास/ड्राई रन की भी सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एच सी पंत,प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ के सी भट्ट समेत चिकित्सा विभाग के अन्य अधिकारी व चिकित्सालय का स्टाफ मौजूद रहा।

 

Share This News