FEATUREDpithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढपिथौरागढ़राज्य

बालेश्वर महादेव मंदिर से तीर्थयात्रियों का एक दल माघ स्नान को हरिद्वार रवाना

बालेश्वर महादेव मंदिर से तीर्थयात्रियों का एक दल माघ स्नान को हरिद्वार रवाना —
——————————–

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

थल पिथौरागढ़.पौराणिक बालेश्वर महादेव मंदिर से तीर्थयात्रियों का एक दल माघ के इस धर्म महीने में माघ स्नान को आज ढोल नगाड़े के साथ रवाना हो गई है.महादेव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद बल्लभ भट्ट के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों के बीच जय भोले के जयघोष के साथ बालेश्वर मंदिर के पुजारी गिरीश चंद्र भट्ट,लीला देवी,कवित्री देवी,व्यापार मंडल के अध्यक्ष बलवंत सिंह सत्याल, दिनेश सत्याल,बृजेश पाठक,तेज सिंह बसेड़ा, इंद्रा देऊपा,मोतिमा नेवे,अनीता देवी, प्रेमचंद्र जोशी,चंदन भट्ट, हरि राम,दरपान राम,मनोहर राम, पूरन राम यात्रा दल में शामिल हैं.तीर्थ टोली महादेव सेना के साथ मिलकर मंगलवार के दिन शाही स्नान करेंगे।

Share This News