कोसी नदी में मिला अज्ञात का शव
कोसी नदी में मिला अज्ञात का शव, सनसनी
——————-

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम:-
अल्मोड़ा। यहां कोसी बाजार के पास शव मिलने से सनसनी फैल गई है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह लोगों ने कोसी बाजार से लगभग 600 मीटर पहले कोसी—सोमेश्वर मार्ग पर नदी में चुसिंदर में श्मशान घाट के पास एक युवक के शव को देखा। लोगों ने इसकी सूचना सोमेश्वर पुलिस को दी। मृत युवक चैक वाली कमीज पहना हुआ है। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नही हो सकी थी। पुलिस टीम के आने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जायेगा।

