berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढपिथौरागढ़बेरीनागराज्य

बेरीनाग पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता पर बाइक रैली निकाली

बेरीनाग पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता पर बाइक रैली निकाली ।
——————-

बेरीनाग। थाना पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत नगर में बाइक रैली निकाली ।सोमवार को थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस और युवाओं ने 32 वां सड़क सुरक्षा अ‍भियान जागरूकता के तहत  थाने से जवाहर चौक, शहीद चौराहे, टैक्सी स्टैंड से नया बाजार तक बाइक रैली निकाली । इस मौके पर थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि 18 जनवरी से 17 फरवरी तक सड़क सुरक्षा पर जनता को जागरूक करने के लिए जगह-जगह एनाउंसमेंट कर जागरूक किया जायेगा , और वाहन चालकों का मेडिकल, ओवरलोडिंग, वाहनों के दस्तावेज, लाइसेंस, सीट वैल्ट,हेल्मेट की चैकिंग के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा । इस मौके पर ए एस आई मीनाक्षी रौतेला, ए एसआई रमेश पाठक,ए एसआई आर एस धौनी, ए एस आई मनोज धौनी, कांस्टेबल मोहन सिंह रसवाल,सुरेन्द्र दानू , सुन्दर जेठी ,नवीन तोमर आदि  मौजूद रहे ।

 

Share This News