उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा जिला श्रम विभाग एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड की समीक्षा की गई

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
पिथौरागढ़ , उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (राज्य मंत्री) शमशेर सत्याल द्वारा जिला श्रम विभाग कार्यालय में श्रम विभाग के साथ ही उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में माननीय अध्यक्ष को अवगत कराते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी पिथौरागढ़ दीपक कुमार ने अवगत कराया कि जिले में 8 फरवरी, 2021 तक कुल 20803 श्रमिकों का पंजीकरण किया गया है। पंजीकृत श्रमिकों को 6085 टूल किट,6085 सिलाई मशीन किट,1200 सैनिटरी नैपकीन, 252 सोलर लालटेन , 300 कम्बल,252 छाता का वितरण किया जा चुका है। उक्त के अतिरिक्त वर्तमान तक प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से विवाह उपरांत आर्थिक सहायता 251, मृत्योपरांत आर्थिक सहायता 33, प्रसूति प्रसुविधा आर्थिक सहायता 24 तथा शिक्षा छात्रवृत्ति 3770 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को प्रदान की गई। जिसमें कुल 3.50 करोड़ की धनराशि व्यय की जा चुकी है, जिस पर अध्यक्ष महोदय, द्वारा संतोष व्यक्त किया गया तथा निर्देश दिए कि जनपद स्तर पर आर्थिक सहायता हेतु प्राप्त होने वाले आवेदनों का त्वरित निस्तारण किया जाये तथा अतिरिक्त धन हेतु बोर्ड को पत्राचार यथासमय किया जाये। उन्होंने आगामी माह में जनपद के समस्त विकास खण्डों में पंजीकरण एवं लाभ वितरण शिविर लगाये जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के श्रमिकों को लाभान्वित किये जाने हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया को विकास खण्ड कार्यालय स्तर पर किये जाय।
इस दौरान माननीय अध्यक्ष ने अवगत कराया गया कि जनपद में पंजीकरण की प्रक्रिया को गति देते हुए 40000 तक श्रमिकों के पंजीकरण का लक्ष्य प्राप्त किया जायेगा। पंजीकृत श्रमिकों के आश्रितों को उद्यमिता विकास कार्यक्रम से जोड़ते हुए विभिन्न रोजगार परक कार्यक्रम जैसे सिलाई कढ़ाई, ब्यूटिशियन, कालीन बुनाई, मशरूम उत्पादन, रिंगाल से बने उत्पादों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। साथ ही पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को नवीन तकनीक एवं प्रशिक्षण दिया जायेगा,साथ ही पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को नवीन तकनीक एवं प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु इस कार्यक्रम के अन्तर्गत श्रमिकों के कौशल उन्नयन हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। इस दौरान विरेन्द्र वल्दिया, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेन्द्र सिंह लुण्ठी, महिमन कन्याल , राजेन्द्र भट्ट, आदि उपस्थित रहे।

