बी टेक युवाओं ने थामा आप पार्टी का दामन
बी टेक युवाओं ने थामा आप पार्टी का दामन

आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में आज नगर के युवाओं ने प्रदेश प्रदेश प्रवक्ता सुशील खत्री , संगठन मंत्री गिरीश जोशी के तत्वावधान में आप जिला कार्यालय पिथौरागढ़ में पीयूष जोशी (बी टेक कंप्यूटर साइंस) एवं हिमांशु जोशी (बी टेक इलेक्ट्रॉनिक्स) ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।
वरिष्ठ नेता चंद्र प्रकाश ने युवाओं को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सदस्यता कार्यक्रम का संचालन डॉ लोकेश जोशी ने किया। कार्यक्रम में राकेश वर्मा, सुरेश जोशी, नरेंद्र ग्वाल ,शंकर राम ,अशोक पांडे मौजूद रहे।

