berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढपिथौरागढ़बेरीनागराज्य

विजेता रोबो11 बाहर,विश्व_एकादश व घोड़ासिल अंतिम 8 में,कल से शुरू होंगे अंतिम 8 के मुकाबले

विजेता रोबो11 बाहर,विश्व_एकादश व घोड़ासिल अंतिम 8 में,कल से शुरू होंगे अंतिम8 के मुकाबले…

गणाई गंगोली-गणाई गंगोली में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच जारी है,आज प्री क़्वाटर के दो मुकाबले खेले गए,जिसमें पहले मैच में घोड़ासिल ने सैंडी 11 को 20 रन से हराकर अंतिम 8 में अपनी जगह पक्की की,पहले खेलते हुए घोड़ासिल ने आशिक के 27 व प्रिंस के 25 रन की मदद से 96 रन बनाए,जबाब में सैंडी 11 इस लक्ष्य से 20 रन दूर रह गयी,और टीम महज 76 रन ही बना सकी, घोड़ासिल से अशोक ने 2 विकेट लिए,आशिक को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया,वही दिन के दूसरे मैच में विश्व एकादश ने गत विजेता रोबो 11 को 36 रन से हराकर अंतिम 8 में प्रवेश किया,पहले खेलते हुए विश्व एकादश ने विनीत के 32रन,कप्तान मंगल के 24 रन,सौरभ व पवन के 21-21 रन की मदद से 117 रन बनाए,वही जबाब में रोबो 11 की टीम पूरे ओवर खेलकर 81 रन ही बना सकी,रोबो 11 से नवीन ने सर्वाधिक 48 रन की पारी खेली,लेकिन अन्य कोई बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका,वही विश्व एकादश से सचिन ने 3 विकेट लिए,उन्हें घातक गेंदबाजी करने के उपरांत मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया,वही कल से अंतिम 8के मुकाबले शुरू हो जाएंगे

Share This News