रानीखेत में 15 फरवरी से 10 मार्च तक चलेगी सेना की भर्ती
रानीखेत में 15 फरवरी से 10 मार्च तक चलेगी सेना की भर्ती, जानें कब होगी आपके तहसील क्षेत्र की भर्ती
————-

रानीखेत में कुमाऊं रेजीमेंट की ओर से 15 फरवरी से 10 मार्च तक सेना की ओपन भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। एआरओ पिथौरागढ़ की तरफ से आयोजित इस भर्ती में कोरोना के मद्देनजर तहसील बार भर्ती किए जाने का निर्णय लिया गया है। भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को 72 घंटे पहले की कोरोना वायरस की नेगेटिव रिपोर्ट देनी होगी। 15 फरवरी से शुरू हो रही भर्ती में 15 फरवरी के दिन धारचूला, गणैई गंगोली तहसील, 16 फरवरी को मुनस्यारी, थल, बेरीनाग तहसील, 17 फरवरी को डीडीहाट, देवलथल और कनालीछीना तहसील, और 18 फरवरी को गंगोलीहाट व बंगापानी तहसील के युवाओं की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा 19 फरवरी को लोहाघाट, 20 फरवरी को चम्पावत, बाराकोट तहसील, 21 फरवरी को पूर्णागिरि, पाटी तहसील, 22 फरवरी को पिथौरागढ़ तहसील, 24 फरवरी को अल्मोड़ा, भिकियासेन तहसील, 25 फरवरी को चैखुटिया, सल्ट और रानीखेत तहसील, 26 फरवरी को द्वाराहाट, सोमेश्वर, जैती और भनौली तहसील. इसके अलावा 27 फरवरी को बागेश्वर और कांडा तहसील की भर्ती होगी, 1 मार्च को कपकोट और गरुड़, तहसील की भर्ती होगी, 2 मार्च को काशीपुर, बाजपुर, किच्छा और सितारगंज तहसील की भर्ती की जाएगी, साथ ही 3 मार्च को जसपुर, गदरपुर और खटीमा की होगी और 4 मार्च को नैनीताल और धारी तथा 5 मार्च को हल्द्वानी और रामनगर तहसील की 6 मार्च को कोश्याकुटोली बेतालघाट, कालाढूंगी और लालकुआं तहसील की भर्ती होगी। साथ ही सैनिक ट्रेडमेन की भर्ती भी 7 मार्च से अल्मोड़ा के पूरे जिले की, 8 मार्च को बागेश्वर और नैनीताल जिले की, 9 मार्च को उधम सिंह नगर के युवाओं की भर्ती और 10 मार्च को अल्मोड़ा, बागेश्वर, उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले के सभी तहसीलों के युवाओं के लिए तकनीकी भर्ती का आयोजन किया जाएगा।

