berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढपिथौरागढ़बेरीनागराज्य

नेहरू युवा केंद्र पिथौरागढ़ द्वारा बेरीनाग महाविद्यालय आयोजन किया गया ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम

नेहरू युवा केंद्र पिथौरागढ़ द्वारा बेरीनाग महाविद्यालय आयोजन किया गया ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम

न्‍यूज होम लाइव संवाददाता निशा पन्‍त

नेहरू युवा केंद्र पिथौरागढ़ द्वारा बेरीनाग महाविद्यालय  में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया .इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी ध्रुव डोगरा,उपखंड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला, प्राचार्य डा0सी डी सूंठा ,प्रदीप महरा मौजूद थे इस कार्यक्रम की शुरुआत पंकज पांडे द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को नेहरू युवा केंद्र के विषय में जानकारी देते हुए की गई. तत्पश्चात मोहित बिष्ट द्वारा युवाओं को नेहरू युवा केंद्र से जुड़ने वॉइस से जुड़ने के पश्चात होने वाले लाभों से परिचित करवाया गया तत्पश्चात मोहित उप्रेती द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें भाषण प्रतियोगिता पेंटिंग प्रतियोगिता प्रमुख थे भाषण प्रतियोगिता में पहाड़ों से हो रहे पलायन, आदर्श गांव तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और जन धन योजना विषय पर चर्चा की गयी.तथा चित्रकला प्रतियोगिता का विषय जल संरक्षण था। जिसमें महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया और अपने अपने विचार रखे ।चित्रकला प्रतियोगिता में रीता प्रथम, हिमानी पाठक द्वितीय, प्रिया मेहरा तृतीय, स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में निशा बाफिला प्रथम स्थान पर रही, शालू बोरा द्वितीय और प्रिया उप्रेती तृतीय स्थान पर रही .प्रतियोगिता के निर्णायक डा0 हरीश सिंह, डा0प्रकाश मठपाल,डा0 अनिता जोशी ,डा0एम एस कुटियाल ,डा0बीएस बिष्ट ,डा0ललित चंद डा0 लीलाधर मिश्रा थे  इस कार्यक्रम में बेरीनाग व बिण ब्लॉक के स्वयंसेवी मौजूद थे जिसमें बिण ब्लॉक से मोहित बिष्ट, मोहित उप्रेती ,पंकज पांडे  व बेरीनाग ब्लॉक से योगेश मेहरा, देवेंद्र कुमार थे इस कार्यक्रम के संचालन में नेहरू युवा क्लब के सदस्य धीरज जोशी, दीक्षा कार्की, प्रिया ,मुकेश, प्रदीप द्वारा पूर्ण सहयोग किया गया.

Share This News