Skip to content
नगर पंचायत ने चलाया स्वच्छता अभियान।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग नगर पंचायत की ओर से नगर में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया । इसके तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया । इसके साथ ही नगर पंचायत की ओर से सफाई अभियान में सहयोग की सभी के अपील की गई । अभियान का प्रचार कर लगाकर जागरूकता फैलाई जा रही है। इस संबंध में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी प्रवीण सक्सेना ने बताया कि स्वच्छता अभियान लगातार जारी है। हर रविवार व शनिवार को विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सरकार के निर्देश पर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोगों को सफाई के लिए जागरूक किया जा रहा है। सभी लोगों से सफाई अभियान को सफल बनाने की अपील की गई है। जिससे नगर पंचायत बेरीनाग को गंदगी मुक्त बनाया जा सके। इसके पूर्व भी नगर पंचायत की ओर से कई बार सफाई अभियान चलाए जा चुके है। कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी को फल वितरित किये गये। मौके पर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार सक्सेना,पूरन राम समाज सेवक बना,देवकी देवी,डीएल शाह,संन्तोष उप्रेती,सहित कई लोग सामिल रहे।