FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandबागेश्वर

पुलिस महानिरीक्षक कुमायॅू परिक्षेत्र नैनीताल महोदय द्वारा पुलिस लाईन बागेश्वर का किया गया वार्षिक निरीक्षण व दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश …

पुलिस महानिरीक्षक कुमायॅू परिक्षेत्र नैनीताल महोदय द्वारा पुलिस लाईन बागेश्वर का किया गया वार्षिक निरीक्षण व दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश …

न्यूज होम लाइव संवाददाता कुलदीप सिह:-

बागेश्वर… अजय रौतेला, पुलिस महानिरीक्षक कुमायॅू परिक्षेत्र नैनीताल महोदय द्वारा पुलिस लाईन बागेश्वर का वार्षिक निरीक्षण/ भ्रमण किया गया।
सर्वप्रथम महोदय द्वारा पुलिस लाईन बागेश्वर में परेड का निरीक्षण कर, परेड मे सम्मिलित समस्त अधि0/कर्मचारियों को बलुवा ड्रिल/स्कोट ड्रिल के महत्व के बारे में बताते हुए सम्बन्धित को नियमानुसार अभ्यास कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया तदोपरान्त ए0ई0आर0/सी0ई0आर0 में चल रहे कर्मचारिगणों के किट का निरीक्षकण कर बेस्ट किट लगाने वाले कर्मचारी 1. कानि0 राजेन्द्र सिंह थाना कौसानी 2. कानि0 41 स0पु0 धीरज सिंह यातायात बागेश्वर 3. कानि0 171 ना0पु0 देवेन्द्र सिंह फलकोटी कोतवाली बागेश्वर को पुरूस्कार प्रदान करने हेतु सम्बन्धित को बताया गया , वही महोदय ने किट की सामाग्री के गुणवत्ता के सम्बन्ध में कर्मचारियों से विचार-विमर्श कर कर्मचारियों की राय भी जानी गयी।
निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक  द्वारा क्वार्टर गार्द में सलामी गार्द का निरीक्षण कर सलामी गार्द नियुक्त समस्त अधि0/कर्मचारियों को उत्तम प्रविष्टि देने हेतु कहॉ गया, क्वाटर गार्द के आर्म्स एम्युनेशन जी0डी0/गणना /कार्यालय स्टोर रूम, बैरक, व्यायाम कक्ष, भोजनालय, एम0टी0 शाखा, पुलिस लाईन परिसर, बैरिकों, पुलिस कैंटीन, मनोरंजन कक्ष आदि की साफ-सफाई, अभिलेखों के साथ-साथ आर्म्स एम्युनेशन को सही ढंग से रख रखाव व साफ सफाई किये जाने तथा वाहनों के फिटनेस आदि के संबंध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
पुलिस लाईन बागेश्वर में पुलिस अधि0/कर्मचारियों का सैनिक सम्मेलन/ गोष्टी लेकर समस्त अधिनस्थ कर्मचारियों को उनके समस्याओं के बारे में पूछा गया व उनका निदान किया गया, सम्मेलन में महोदय द्वारा पुलिसिंग के सम्बन्ध में पुलिस अधिकारियों एवं अधीनस्थो का जनता से अच्छा व्यवहार, थानों पर आने वाले फरियादी की शिकायतों का नियमानुसार त्वरित निस्तारण, पुलिस का अनुशासन उच्च कोटि का रहने के साथ-साथ अपराध नियत्रण पर विशेष ध्यान आकृष्ट करने हेतु बताया गया। उक्त सम्मेलन/गोष्ठी में पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा जनपद में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए लम्बित अपराधों की विवेचनात्मक कार्यवाही तत्काल निस्तारण करने महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाली घटनाओं व बढते साइबर ठगी/ अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं कोविड-19 टीकाकरण / P.S.P. बैक खातों , पुलिस मुख्यालय देहरादून के आदेशानुसार कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश दिए जाने , थानों में खोले गयें महिला डेस्क की जानकारी, एवं पुलिस कर्मियों द्वारा सोशल मीडिया में बरती जाने वाली सावधानियां आदि के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गयीं।
उक्त सम्मेलन गोष्ठी में जनपद के समस्त अधिकारी /कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This News