FEATUREDGeneralHealthLatestNewsदिल्ली

1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को लगेगा कोविड-19 का टीका

न्‍यूज हाेम लाइव नेटवर्क

नई दिल्ली- केंद्र सरकार ने कोरोनावायरस कोविड-19 से जंग के खिलाफ बड़ा फैसला लेते हुए देशभर में 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को कोरोनावायरस कोविड-19 का टीका लगाने का निर्णय लिया गया है केंद्रीय कैबिनेट की ओर से मंगलवार को इस फैसले पर मंजूरी देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने जानकारी दी कि कोरोनावायरस की वैक्सीन को लगवाने के लिए सभी पात्र लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं प्रकाश जावड़ेकर ने बताया की कोरोना से जंग लड़ने के लिए वैक्सीन सबसे असरदार कवच है इसके साथ ही हमें डिलाई भी नहीं बरतनी है वर्तमान में देश भर में 60 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है अभी 45 साल से अधिक केवल उन लोगों का टीकाकरण हो रहा है जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं लेकिन 1 अप्रैल से केंद्र सरकार ने 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीकाकरण अभियान से जोड़ने का निर्णय लिया है।

Share This News