FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandउत्तराखंडबागेश्वरराज्य

एडम्स स्कूल गरूड़ के बच्चों का बैजनाथ थाने में शैक्षिक भ्रमण

न्‍यूज हाेम लाइव नेटवर्क

एडम्स स्कूल गरूड़ के बच्चों को बैजनाथ थाने का शैक्षिक भ्रमण कराये जाने के साथ-साथ पुलिस की कार्यशैली के बारे में विस्तार से दी गई जानकारी …
बागेश्वर… एडम्स स्कूल गरूड़ के शिक्षक केवलानंद जोशी जी की निगरानी में स्कूली बच्चे बैजनाथ थाना परिसर में पहुंचे। जहां थानाध्यक्ष बैजनाथ पंकज जोशी ने बच्चों का स्वागत करते हुए बच्चों को थाना परिसर, कंप्यूटर कक्ष, महिल हैल्प डेस्क, भोजनालय, बैरक व आवासीय परिसर आदि का भ्रमण कराया गया। साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली, शस्त्रागार, वायरलेस सेट, आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। शैक्षिक भ्रमण के दौरान थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने स्कूली बच्चों से कहा कि पुलिस जनता की मित्र है। इसलिए कभी भी कोई परेशानी होने पर बिना संकोच के पुलिस को सूचित करें। पुलिस 24 घण्टे हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। इसके अलावा बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने, वर्तमान में बढ़ रहे साइबर क्राइम व नशे के दुष्परिणामों आदि के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।
वहीं बच्चों को सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानीपूर्वक करने व सोशल मीडिया पर बिना जानकारी के किसी भी भ्रामक सूचना को पोस्ट/शेयर ना करने एवं किसी भी प्रकार की निजी जानकारी सोशल मीडिया पर किसी अन्जान व्यक्ति को ना दिये जाने आदि के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। साथ ही किसी भी समस्या/शिकायत के लिए बच्चों को पुलिस/महिला हैल्पलाइन न0- 112, 1090 व थाना बैजनाथ न0- 05963 250009 पर सम्पर्क किये जाने के बारे में बताया गया। इस दौरान स्कूल के शिक्षक केवलानंद जोशी, उपनिरीक्षक गोबिंद बल्लभ भट्ट, हे0का0 नरेश चंद्र व अन्य अधिकारी/कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

Share This News