Skip to content

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम:-
बेरीनाग एसएएस के अर्न्तगत बेरीनाग गंगोलीहाट गणाई थल के नगरीय क्षेत्र के आन्तरिक मार्गो में विशेष सहायतित योजना के अर्न्तगत 211 लाख की लागत से डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इन आन्तरिक मार्गो की हालत काफी बदहाल हो चुकी थी।
लंबे समय से इन आन्तरिक मार्गो में डामरीकरण नही होने से सड़क पर जगह-जगह बड़े बड़े गड्ढे बन चुके हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियन्ता बीके सिन्हा का कहना है कि इन दिनों कार्य काफी तेज गति से चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अर्न्तगत बेरीनाग, गंगोलीहाट, थल के आन्तरिक मार्गो में हॉटमिक्स का कार्य किया जा रहा है। हाटमिक्स की गुणवत्ता को बनाये रखने के लिए हाटमिक्स कार्य कर रही कम्पनी के साथ लोनिवि के सहायक अभियन्ता संजय वर्मा व जूनियर इंजिन्यिर मौके तैनात है, उन्होने बताया कि हाटमिक्स की जाॅच विभागाध्यक्ष लोक निमार्ण विभाग देहरादून द्वारा अधिकृत ततीय पक्ष से भी करायी जा रही है। जिससे हाटमिक्स की गुणवत्ता खराब न हो।