बंगाल के बरुईपुर इलाके से बरामद किए गए 41 क्रूड बम
बंगाल में अफरातफरी: बंगाल के बरुईपुर इलाके से बरामद किए गए 41 क्रूड बम

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
बंगाल के परगना जिले के बरुईपुर इलाके में शुक्रवार को छापामारी के दौरान 41 क्रूड बम बरामद किए गए थे। ये बम झाड़ी में मिले । बरुईपुर वही इलाका है, जहां शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह और अभिषेक बनर्जी ने रोड शो किया था। उक्त मामले में परगना के जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है
इससे पहले भी पहले चरण के मतदान से ही एक दिन पहले 26 मार्च को पुलिस ने 26 क्रूड बम बरामद किए थे। इसके अलावा 28 मार्च को भी पुलिस ने नरेंद्रपुर इलाके में एक घर से 56 बम बरामद किए थे। बता दें कि बंगाल में आठ चरणों में मतदान होना है। दो चरणों की वोटिंग हो चुकी है और तीसरे चरण का मतदान छह अप्रैल को है। तीसरे चरण में 31 सीटों के लिए वोटिंग होगी।

