गंगोलीहाट के खण्ड शिक्षा अधिकारी किशोर कुमार पंत का दिल्ली में निधन।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क :-
बेरीनाग/ गंगोलीहाट विकास खंड के खण्ड शिक्षा अधिकारी पद से किशोर कुमार पंत 31 मार्च 2021 को सेवानिवृत्त हुये थे,कल रात इलाज के दौरान मैक्स हास्पिटल दिल्ली में निधन हो गया है। पंत सरल स्वभाव ,व्यक्तित्व के धनी थे हर कार्य में बढ चढ कर प्रतिभाग करते थे शिक्षा के क्षेत्र में आपका विभिन्न पदों पर महत्वपूर्ण योगदान रहा है।इनके निधन से क्षेत्र के लिए एक बहुत बडी क्षति है। इनके निधन पर विधायक मीना गंगोला,भाजपा नेता गोकुल गंगोला,बेरीनाग नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत ,क्षेत्र प्रमुख विनिता वाफिला ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

