FEATUREDGeneralLatestNews

एचपीसीएल ने इंजीनियर की 200 पदों की भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन


 

न्‍यूज होम लाइव नेटवर्क

हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड एचपीसीएल ने इंजीनियर की 200 पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है 3 मार्च को जारी किए गए इस नोटिफिकेशन में इसी तारीख से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। और अंतिम तारीख 15 अप्रैल 2021 है। इच्छुक अभ्यर्थी विभिन्न पदों पर निकाली गई इस भर्ती पर आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अब तक ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है वह हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन पूरी कर सकते हैं जिसके लिए आवेदकों को Hindustanpetroleum.com में लॉगइन करना होगा। वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन के अनुसार 120 पद मैकेनिकल इंजीनियर के हैं जबकि 30 पद सिविल इंजीनियर के है। इसके अलावा 25 पद इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और 25 पद इंस्ट्रूमेंट इंजीनियर को भरे जाने हैं। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी जानकारी लेने के बाद ही आवेदन करें।

अभ्यर्थी हिंदुस्तान पेट्रोलियम की आधिकारिक वेबसाइट, hindustanpetroleum.com पर लॉगइन करें। अब होमपेज पर उपलब्ध Careers सेक्शन में एंटर करें। अब आपको आवर करेंट ओपनिंग्स लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, इंजीनियर रोल्स न्यू अपडेट लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया पेज ओपन होगा। यहां उपलब्ध अप्लाई लिंक का उपयोग कर आप रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

Share This News