FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandउत्तराखंडराज्यरुद्रप्रयाग

गांव गौंडार में पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना से किया जाएगा विद्युतीकरण

न्‍यूज होम लाइव नेटवर्क

जनपद के दूरस्थ गांव गौंडार में पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत विद्युतीकरण किया जाएगा। जिलाधिकारी मनुज गोयल के निर्देश पर विद्युतीकरण हेतु उपयोग में आने वाली सामग्री गांव में पहुंचा दी गयी है। वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र मिलते ही विद्युतीकरण हेतु लाइन निर्माण पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना से गौंडार गांव सहित उसके अंतर्गत आने वाले लगभग 76 परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। बताया कि 32 बी.पी.एल. परिवारों को निःशुल्क विद्युत संयोजन से जोड़ा जाएगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत करीब सात कि.मी. की एच.टी. लाइन, आठ से नौ कि.मी. एल.टी. लाइन एवं चार ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। वन विभाग की अनापत्ति मिलते ही इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Share This News