FEATUREDGeneralLatestNewsppदिल्लीराज्य

पुलिस कर्मियों से बदतमीजी करने वाले दिल्ली के दंपती को  जेल भेजा।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

नईदिल्ली। मास्क पहनने के लिए अनुरोध करने पर पुलिस कर्मियों से बदतमीजी करने वाले दिल्ली के दंपती को  जेल भेज दिया है। दंपती की इस बदतमीजी का  वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। वाकया दिल्ली के दरियागंज इलाके का है। पश्चिम पटेल नगर निवासी पंकज और आभा कार से कहीं जा रहे थे। पुलिस ने जब उन्हें बिना मास्क के देखा तो उनकी गाड़ी रुकवाकर मास्क पहनने की अपील की। इस पर दोनों भड़क गए। दोनों ने पुलिसवालों के साथ जमकर बदसुलूकी की। पुलिस के बार-बार समझाने के बाद भी पति-पत्नी बदतमीजी करते रहे। जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो पुलिस ने दोनों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर  जेल भेज दिया।

Share This News