उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओमप्रकाश भी कोरोना संक्रमित।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओमप्रकाश भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। फिलहाल उनका स्वास्थ्य स्थिर है तथा वह होम आइसोलेशन में है। उन्होंन संपर्क में आए अधिकारियो एवं कर्मचारियों से भी कोरोना परीक्षण करवाने की अपील की है।मुख्य सचिव के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद आज होने वाली कैबिनेट की बैठक भी स्थगित कर दी गई है। देहरादून जिले में पिछले 24 घंटे में 1876 संक्रमित मिले हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 4807 नए संक्रमित मिले हैं। और 34 मरीज़ों की मौत हुई है। वर्तमान में राज्य में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 24893 पार हो चुकी है।

