नगर पंचायत बेरीनाग में लगातार किया जा रहा है सैनेटाइजेशन

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
बेरीनाग। लगातार क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद नगर पंचायत बेरीनाग में सैनेटाइजेशन किया जा रहा है। शनिवार को नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार सक्सेना ने बताया कि बेरीनाग नगर हफ्ते में शनिवार को बंद रहती है। हर शनिवार को बाजार सैनेटाइज किया जाएगा। जिस क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, उस क्षेत्र में प्रतिदिन सैनेटाइजेशन किया जा रहा है। नगर पंचायत क्षेत्र में सरकारी दफ्तरों में भी सैनेटाइज किया जा रहा है।


