जी बी पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल अल्मोड़ा के निदेशक डॉ रणवीर सिंह रावल का निधन
गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल अल्मोड़ा के निदेशक डॉ रणवीर सिंह रावल का 55 वर्ष की आयु में निधन

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
गंगोलीहाट गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान के निदेशक रणवीर रावल का कल रात बरेली के एक हॉस्पिटल में निधन हो गया।विगत दिनों कोरोना पॉजिटिव थे। उनका इलाज राम मूर्ति हॉस्पिटल बरेली में चल रहा था। मूल रूप से गंगोलीहाट के रावल गांव निवासी अध्यापक दलीप सिंह रावल और भागीरथी देवी के घर 26 अप्रैल 1965 को जन्मे रणवीर रावल की प्राथमिक शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज गंगोलीहाट से हुई ।कुमाऊं विश्वविद्यालय से उन्होंने बीएससी, एमएससी, और पीएचडी की उच्च शिक्षा ली ।उन्होंने अपनी पीएचडी का शोध कार्य वनस्पति विज्ञान विषय में प्रोफ़ेसर वाई.पी.एस. पांगती के नेतृत्व में 1997 में पूरा किया। पीएचडी करने के पश्चात डॉक्टर रावल कोसी कटारमल में युवा वैज्ञानिक के रूप में आए। और निरंतर विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी। अपनी दूरगामी सोच अनुभव से उन्होंने जैव विविधता संरक्षण एवं प्रबंधन परियोजना जैसे कार्यों पर उन्होंने काम किया ।उनके शोध कार्यों को विश्व की प्रथम स्थान की विज्ञान पत्रिका साइंस में भी प्रकाशित हो चुका है ।डॉक्टर रावल ने 1997 से आज तक लगभग 30 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओ को संचालित किया। डॉ रावल ने 15 किताबें भी जैव विविधता और प्रबंधन के क्षेत्र में प्रकाशित की गई ।उनके नेतृत्व में 12 शोधार्थियों ने अपना शोध ग्रंथ जमा कर डिक्टेट की उपाधि ली। जो आज विश्व के विभिन्न संस्थानों में कार्यरत हैं। डॉ रावल अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समितियों के सदस्य भी रहे। 21 मई 2018 को डॉक्टर रावल गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयन पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान के निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला था। विगत दिनों 3 अप्रैल को हुए हिमालयन ग्राम विकास समिति के एक कार्यक्रम में वे सम्मिलित हुए थे। उन्हें आईसीएफआरई पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। चार भाई-बहनों में सबसे बड़े रणबीर रावल थे। भाई षष्टि सिंह रावल प्रशासनिक अधिकारी के पद पर गंगोलीहाट में तैनात हैं। सबसे छोटे भाई हिरेन्द्र रावल उत्तराखंड हाई कोर्ट में कार्यरत हैं। एक बहन संगीता जिसका विवाह हो चुका है। प्रोफेसर रावल अपने पीछे पत्नी और 1 लड़के कुछ छोड़ गए हैं । उनकी माताजी भागीरथी देवी का रो रो कर बुरा हाल है ।उनके निधन पर हिमालयन ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट का कहना है कि आज उन्हें बड़ा भाई और संरक्षक छोड़ के चला गया है। उनके निधन पर प्रोफेसर शेखर पाठक, नगर पंचायत अध्यक्ष जय श्री पाठक, पूर्व क्षेत्र प्रमुख ललित पाठक, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी बीएस नेगी ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मुकेश रावल, पूर्व प्रमुख गंगा बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह बिष्ट, राज्य आंदोलनकारी श्यामाचरण उप्रेती व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश धानिक सहित तमाम लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

