berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढ़पिथौरागढबेरीनागराज्य

क्या जनता सिर्फ ऑकडा है सरकार के लिए : प्रेम प्रकाश उपाध्याय ‘नेचुरल

क्या जनता सिर्फ ऑकडा है सरकार के लिए :प्रेम प्रकाश उपाध्याय ‘नेचुरल‘

न्‍यूज होम लाइव नेटवर्क

वर्तमान परिपेक्ष्य और कोरोना महामारी का कहर, इसके उपर सरकारी बदइंतजाम।
ये सब मिलकर एक कहानी बना रहे हैं। कहीं पर कुर्सी बचाने के लिए हजारों की
भीड में चुनावी शंखनाद, गर्जना और दूसरी ओर महामारी स े जान बचाने को
जूझती जनता कराह रही हैं। कही आक्सीजन की कमी से मौते तो कही सरकारी
नियमों के मकडजाल में फॅसा आदमी जिससे जब चाहो जैसे चाहो जितना चाहाे
कर वसूल लाे। नियमों को ताक न सिर्फ जनता ही रख रही हैं बल्कि जनता के ये
जर्नादन भी पालन करते नजर नही आ रहे हैं।
एक देश, श्रेष्ठ देश, एक कानून पर एक समान लागू नही। अपनी – अपनी
सुविधानुसार लागू नियम कानून। इसे सही नही कहा जा सकता हैं। और यह पचने
वाली बात भी नही हैं। इंटरनेट व सोशल मीडिया के इस युग में जनता सब
देख-सुन रही हैं, समय आने पर परखेगी भी। जनता मौन हैं,मजबूर हैं मगर
मजबूत भी हैं। हो सकता हैं मौन रहकर अपनी शक्तियों की धार को कुन्द कर रही
हो। ये अलग बात हैं जनता निरीह भोली हैं, जरूरतमंद हैं। और यही जरूरत
सरकार ने अपनी पास रखी हैं। अपने नफे- नुकसान के हिसाब से जनता तक
पहुॅच रही हैं। सरकार अपनी आमद प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से कभी निन्म मघ्यम वर्ग
से लेकर उच्च मघ्यम वर्ग तक कर वसूली से, तो कभी अल्प बचत पर भी मिले
सूद के पैसों पर कैंची चलाकर तो कभी आपदा, महामारी क े नाम पर बटटा् मारकर,
डीजल, पेटो्रल के बडते दामों को रोकने के नाम पर हाथ झाड देने , बैक,पोस्ट
आफिस,इश्योरंस, दूसरे वित्तीय संस्थान की सभी सार्वजनिक जनहितकारी
योजनाओं, सेवाओं से उगाही कर जनता तक पहुॅच रही हैं कोई संस्थान गर किसी
कारणवश ठीक नही चल रहा हैं तो उसे बिमार घोषित कर उसे बनियों को बेच
दो। अकुशल और गैर लाभान्वित वित्तीय संस्थानों काे ठीक भी किया जा सकता
हैं। बेचना तो अन्तिम विकल्प होना चाहिए था। आखिर हमने लोकतन्त्र में सबसे
बेहतर का चूनाव किया हैं। य े बेहतर हम तक क्यों नही पहुॅच पा रहा हैं,?हमारी
समस्याए सुरसा के मुॅह की तरह बडी जा रही हैं। रोजगार के अवसर कब

लोगों का जीवन स्तर कब सुधरेगा – ये ही उम्मीद होती है ं एक अच्छी सरकार
से। तकरीब सरकार किसी न किसी माध्यम से सभी तक पहुॅचने का प्रयास करती
हैं और देर सबेर पहुॅचती भी हैं। जिन तक सरकारी सुविधा पहुॅच रही हैं वो खुश
हैं और जिन तक अभी पहुचनी हें वो आशान्वित हैं। लेकिन इस वर्ग की आशाए
अब धूमिल हाेती जा रही हैं। इन्हीं के पैसो से मु फत का राशन, ईधन, शिक्षा
आवास,परिवहन इत्यादि। जरूरतमंदो की मदद करना तो अच्छा हैं लेकिन किस
की पीठ पर सवार होकर!। एक देश एक संविधान पर चेहरा ें को देखकर बदलते
परिधान। ये बातें अब जचती नही हैं। समग्रता की जरूरत हैं न कि भेदभाव की।
इसी से पैदा होता हैं प्रश्न कि जनता कहीं आंकडो भर तक के लिए तो नही?।
वोट बैक की स्थापना मे जाने कितने आंकडे अवशेष हैं।
प्रेम प्रकाश उपाध्याय ‘नेचुरल‘
उत्तराखण्ड
लेखक समसामायिक विषयों के ध्येता है

Share This News